
*शिवलीबाड़ी में जल सहियों की बैठक में उठी न्याय की मांग।*

निरसा/मैथन: शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत में सोमवार को जल सहियाओं की बैठक हुई। जिसमें कालीपहाड़ी दक्षिण पंचायत की जलसहिया ममता देवी को पूर्व मुखिया प्रेम सिंह द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया। कहा कि पूर्व मुखिया प्रेम सिंह द्वारा गलत मंशा से ममता देवी को परेशान किया जा रहा है। जबकि ममता देवी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक अपना काम कर रही है। आरोप लगाया कि प्रेम सिंह द्वारा अपने एक खास व्यक्ति से जलकर वसूली करवायी जा रही है। मामले को लेकर वो विधायक, जिप सदस्य, पीएचईडी विभाग एवं बीडीओ को सूचित कर चुकी हैं। लेकिन किसी ने अब तक पहल नहीं की है। मामले को लेकर एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगायेंगे। बैठक में उपस्थित ममता देवी ने बताया कि वर्ष 2011 में प्रेम सिंह के मुखिया रहते वह जलसहिया पद के लिए चयनित हुई थी। लेकिन उसके बाद से उनकी नियत मेरे प्रति संदिग्ध रही। वो हर समय मुझे कोई न कोई बहाना से बुलाते थे। विरोध करने पर उनका व्यवहार मेरे प्रति बदलने लगा। मुझे जलसहिया पद से हटाने का षड़यंत्र रचने लगे। झूठा ग्रामसभा कर विभाग को पत्र भेज दिया गया। लेकिन विभाग ने ग्रामसभा को मान्यता नहीं दी और आज भी सारा काम मैं करती आ रही हूं। जबकि उनके द्वारा अवैध तरीके से जलकर वसूली जा रही है। जबकि वो वर्तमान में मुखिया नहीं है बल्कि उनकी पत्नी मनोरमा देवी मुखिया हैं। मनोरमा देवी उनके कहने पर आज तक हमदोनो का संयुक्त खाता का संचालन की अनुमति नहीं दी है। यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा मेरे घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। ताकि वो मेरे ऊपर नजर रख सकें। घर से बाहर निकलते ही अनजान नंबर से काल आता है। मैं कहां हूं इसकी जानकारी मांगी जाती है। मैं काफी डरी सहमी रहती हूं। इसी भय से मैं अपनी पुत्री को भाई के घर रखती हूं। पूरे मामले पर पूर्व मुखिया प्रेम सिंह ने कहा कि सारे आरोप ग़लत हैं। ममता देवी जल सहिया नहीं हैं। ग्राम सभा कर उन्हें जल सहिया पद से हटा दिया गया है। पंचायती राज पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर एक समिति बनाकर जलकर वसूली की जा रही है। बैठक में ममता मरांडी, गीता धीवर, रिंकू देवी, सविता राय, माहापारा नाजनी आदि थी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
