• Sat. Apr 4th, 2026

पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर सैकड़ो महिलाओं ने भाजपा नेत्री से लगाई न्याय की गुहार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

 

धनबाद। पुटकी गोपालिचक आउटसोर्सिंग में कोयला उठाव को लेकर हुए गोली और बम कांड में अभियुक्त बनाने के बाद पुलिसिया कार्रवाई करते हुए पुटकी थाना प्रभारी के संरक्षण में गोपालीचक खटाल में रहने वाले वाले युवकों को ढूंढने पुलिस प्रशासन के लोगो के द्वारा वहा की महिलाओं के साथ अभद्रता करने के साथ साथ प्रसूता महिला के साथ धक्का मुक्की और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिलाए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उनसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई जहा आज दोपहर श्रीमती सिंह गोपालिचक खटाल मुहल्ला पहुंच लोगो से मिली जहा उन्होंने आपबीती सुनाते हुए पुलिस पर जबरन प्राथमिकी कर फसाने और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार मारपीट और गाली गलौज करने की बात बताई गई वही श्रीमती सिंह ने इस मामले पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं का सम्मान हो रहा है वही राज्य सरकार में बहु बेटियां सुरक्षित नहीं सत्ता के दबाव में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्वक कार्यवाही बहुत दुखद और असहनीय है मैं इस मामले में उनके साथ हु और जल्द ही जिले के एसएसपी से मिलकर इस बाबत कार्यवाही करने की बात करूंगी और एक महिला होने के नाते महिलाओं के आत्मसम्मान के विरुद्ध किसी भी ताकत से टकरा जाऊंगी। इस दौरान भाजपा नेता संजय झा के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *