• Tue. Feb 17th, 2026

पुलिस अगर आरोपी को नहीं पकड़ती तो साफ सफाई कार्य होगा अनिश्चितकालीन ठप : बाल्मीकि महापंचायत

admin's avatar

Byadmin

Jan 27, 2026

 

 

झरिया : बाल्मीकि महापंचायत के तत्वधान मे बाल्मीकि कॉलोनी कोयरीबाँध झरिया मे मंगलवार को एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता पंकज बाल्मीकि ने किया, मौके पर समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए पंकज बाल्मीकि ने कहा कि 26 जनवरी को झरिया बजार मे

एक अधेड़ दलित महिला सफाई कर्मी मंजू देवी के साथ दुकानदार सुनील केशरी ने जाती सूचक गाली गलौज करते हुए सरेआम भरे बजार मे मारपीट करने का हिमाकत किया वो कहीं से भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा। पीड़िता मंजू देवी ने झरिया थाना को एक लिखित शिकायत भी किया परन्तु 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया और अभी तक पुलिस ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है साथ ही घटना को अंजाम देने वाले को आरोपी को गिरफ्तार की है। इससे समाज एवं आम लोगों की धैर्य का बांध टूट रहा है ।

मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि अगर 48 घंटे के अंदर आरोपी सुनील केशरी को पकड़ शहर मे पैदल घुमाए ताकि भविष्य मे कोई भी हमारी मां बहनो के साथ मारपीट करना तो दूर, आँख उठाकर ना देख सके।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले 30 जनवरी गांधी स्मृति दिवस के मौके पर हम लोग एक दिन समस्त सफाई कर्मी कार्य को बहिष्कार करते हुए जय भीम जय संबिधान के नारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण मे नगर भ्रमण करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन करने का काम करेंगे बावजूद इसके

अगर उससे भी बात नहीं बनी तो अनिश्चित कालीन सफाई कार्य को पुरे शहर मे बंद कर देंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *