• Tue. Mar 17th, 2026

पुरनाडीह मुखिया द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में टुंडी विधायक हुए शामिल लोगों की उमड़ी भीड़।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 29, 2022

 

टुंडी 29 नवंबर –दीपक पाण्डेय —- टुंडी प्रखंड के पुरनाडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया बसंत नारायण तिवारी की अध्यक्षता में वृद्धों एवं असहायों के बीच कपकपाती ठंड से राहत पहुंचाने के लिए आज मंगलवार को कंबलों का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि टुंडी क्षेत्र पहाड़ी की तराई में बसे आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण इन क्षेत्रों में ज्यादा ठंड पड़ता है।आज के इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद महतो के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाचार लिखे जाने तक करीब 50 असहायों के बीच कंबलों का वितरण का कार्य किया जा चुका था। आज के इस कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अलावा पुरनाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी, विधायक के निजी सचिव बसंत महतो, टुंडी झा.मु.मो.के प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, टुंडी प्रमुख मालती मरांडी, पंचायत सचिव गोतम तिवारी, रोजगार सेवक रविलाल बास्की समेत सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *