• Sun. Feb 22nd, 2026

पुटकी में लोक सभा चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 25, 2024

 

पुटकी :- लोकसभा चुनाव 2024 पूरे शांति पूर्ण तरीक़े से हुई । थाने के पुलिसबल व बाहर से आये बटालियन की निगरानी रही । बाइक से पुलिसकर्मी क्षेत्र का भ्रमण कर शांति बनाये रखने की अपील कर रहे थे । सभी क्षेत्रों में 3 चौथाई भाग मतदान हुआ

इस बार पुटकी थाना क्षेत्र के चुनाव में युवा वर्ग व बुगुर्ग की संख्या काफ़ी अधिक मात्रा में देखने को मिला । युवा वर्ग उत्साह के साथ मतदान देने व बूथों में लगाये गये सेल्फ़ी स्टैंड में पिक्चर भी खिंचवायें । सभी बूथों में सुबह क़रीब 5 बजे से ही मतदाताओं की क़तार लग गई । इस दौरान पुटकी हाई स्कूल , पुटकी मिडिल स्कूल में पानी व धूप से बचने के लिए कोई इंतज़ाम नहीं थे । जिससे मतदाताओं को कड़ी धूप में मतदान के लिए काफी मुसीबत झेलनी पड़ी । बाक़ी सभी बूथों जैसे सियालगुद्री , पण्डरकन्ली , खटाल पटी , कॉक-प्लांट में धूप से बचने के लिए तिरपाल टेंट लगाया गया था ।
इसी बीच पुटकी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा पुटकी चेंबर क्षेत्र में पड़ने वाला बूथों में बेसलरी बोतल पानी का वितरण किया गया । पुटकी हाई स्कूल के मतदाताओं ने अपने पर्ची के लिये बहुत माथा पीछी के बाद उन्हें अपना पर्ची प्राप्त हुआ । मतदाताओं का कहना था कि हमारे क्षेत्र के बीएलओ के द्वारा ना ही पर्चा दिया गया ना ही , बृद्ध लोगो का बूथ में ले-आने जाने की वबस्था की गई । ना ही अस्वस्थ बृद्ध को वेलेट पेपर से वोट लिया गया ।

पुटकी हाई स्कूल व पंडरकनाली पंचायत को छोड़ कही भी हेल्थ डिपार्टमेंट के कोई भी सेविका सहिया या ए एन एम् नही देखे गए , मात्र कागज पर खाना पूर्ति की गई ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *