• Wed. Mar 18th, 2026

पुटकी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली ने इशिका कांड के आरोपी को एक घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2024

 

 

पुटकी।पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेन्द मोड़ पर दिनांक-22.08.2024 को पीड़िता इशिका अग्रवाल उम्र 23 वर्ष, पिता-मनोज अग्रवाल सा०-करकेन्द बाजार मेन रोड नियर बैंक ऑफ इंडिया थाना-पुटकी जिला-धनबाद के साथ घटित घटना को लेकर पुटकी थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया।जिसमे यह कहा गया है कि कल रात वे कोलकाता से ट्रैन के द्वारा धनबाद पहुँची और धनबाद स्टेशन से अपने घर करकेंद्र आने के कम में करकेन्द्र चौक से अपने घर पैदल जा रही थी। उसी समय लाला पासवान पिता- रमेश पासवान पता-एकडा शिव मंदिर निवासी थाना-लोयाबाद जिला-धनबाद ने इनका रास्ता रौका और इनको गलत नियत से पकडकर इनके साथ मारपीट किया तथा जान से मारने का भय दिखाकर इनसे 500 (पॉच सौ रू एवं इनका मोबाईल छीन लिया) इस संबंध में पुटकी पुलिस द्वारा पुटकी थाना कांड सं0-85/24, दिनांक-22.08.2024, धारा-126 (2) / 127 (2)/115 (2)/74/109/308 (5)/351 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक एस०आई०टी०टीम का गठन किया गया। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के एक घंटा के अंदर कांड के प्रा०अभि० लाला पासवान उर्फ लालजी पिता- रमेश पासवान पता-एकडा शिव मंदिर निवासी थाना-लोयाबाद जिला-धनबाद को पुटकी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है।आरोपी इसके पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई संगीन मामलों के नामजद अभियुक्त रहा है। जो निम्न लिखित है।

 

01 निरसा थाना कांड सं0-86/2001 दिनांक-30.06.2001 धारा-392/411/120 बी0 / भा०द०वि०

 

02 निरसा थाना कांड सं0-107/2001 दिनांक-9.8.2001 धारा-494 भा०द०वि०


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *