
पुटकी।पुटकी 10 न खटाल में खड़ी चार पहिया वाहन संo JH 10AL 2034 के डीजल चोरी व क्षतिग्रस्त करने के मामले को लेकर वाहन चालक अरुण कुमार राम ने पुटकी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी करवाई की मांग की है।उन्होंने पुटकी थाना प्रभारी को दिए अपने आवेदन में लिखा है कि उनके पुत्र विक्की राम खटाल में संचालित प्रस्थमिक विद्यालय स्कूल के समीप गाड़ी खड़ा किया था और घर मे जाकर सो गया सुबह जब उठा तो कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनके गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हालात में है।इस दौरान उनके द्वारा इधर उधर पता करने पर पता चला की डब्लू चौधरी पिता कारू चौधरी,गुड्डू साव पिता नगीना साव,मिट्ठू चौधरी पिता छोटू चौधरी सभी सा0 पुटकी 10 न खटाल थाना पुटकी जिला धनबाद के निवासी है तथा इन लोगों के द्वारा सुबह करीब 4 बजे उनके गाड़ी से डीजल चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था जो असफल होने पर गुस्से में आकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया एवं गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गाड़ी से लगभग 24000 रू का रिच सारा सामान व कागजात चोरी कर लिया गया है।मुझे पूरा विस्वाश है कि मेरे साथ घटित घटना को अंजाम इन्ही लोगों ने दिया है। भुगतभोगी अरुण कुमार राम ने आवेदन में आगे यह भी लिखा है कि डब्लू चौधरी पर पूर्व से ही डीजल चोरी का आरोप है एवं उक्त केश आज भी धनबाद न्यायालय में चल रहा है।उन्होंने थाना प्रभारी से इस घटना में समिलित आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी करवाई की मांग की है

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
