• Fri. Mar 6th, 2026

पीड़िता ने सास और ननद पर इंस्टाग्राम आईडी हैक कर बदनाम करने का लगाया आरोप, साइबर थाना में की शिकायत*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 17, 2022

*पीड़िता ने सास और ननद पर इंस्टाग्राम आईडी हैक कर बदनाम करने का लगाया आरोप, साइबर थाना में की शिकायत*

धनबाद. मंगलवार को एक पीड़िता ने अपनी सास और ननद के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता ने सास और ननद पर इंस्टाग्राम आईडी हैक करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर बदनाम कर पैसे की मांग की जा रही है.

पीड़िता ने बताया कि 4 साल पहले उनकी शादी गौर खूंटी निवासी जगतार सिंह के साथ पूरी रीति रिवाज के साथ हुई थी. शादी के कुछ महीनों तक परिवार में सब कुछ कुशल मंगल चल रहा था. शादी के 3 साल बाद सास और ननद ने दहेज के लिए परेशान करने लगे. पीड़िता ने बताया जब दहेज के लिए मना किया तो सास और ननद इंस्टाग्राम आईडी हैक कर बदनाम करने लगे। बदनाम करने के लिए आईडी हैक करके विभिन्न तरह का मैसेज और फोटो वायरल करने लगे । पीड़ित अपने पति के साथ साइबर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि लिखित शिकायत के बाद साइबर थाना फिलहाल इस मामले में बताने से परहेज कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *