• Sat. Feb 21st, 2026

पीसीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री,भारी अनियमिता पर मुखिया ने किया विरोध।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 17, 2024

 

 

बड़कागांव संजय कुमार

 

बड़कागांव प्रेमनगर ज्ञानोदय विद्यालय के पास जिला परिषद मद से संचालित पीसीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री तथा एस्टीमेट से कम सामग्री व एस्टीमेट के हिसाब से कम ढलाई का मामला प्रकाश में आया। उक्त आरोप बड़कागांव पूर्वी पंचायत के मुखिया विमला देवी ने लगाया, विमला देवी ने स्थानीय ग्रामीणों के शिकायत के बाद शनिवार को पीसीसी निर्माण सड़क का निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाई। मुखिया ने आगे कहा कि संवेदक प्रवीण कुमार कुशवाहा के द्वारा अभी तक एस्टीमेट नहीं दिखाया या जानकारी दिया गया है। तथा पीसीसी निर्माण में घटिया ईंटा, कम सीमेंट, कम छरी का उपयोग किया जा रहा है। तथा पीसीसी एस्टीमेट के हिसाब से मोटाई व सड़क की दोनों छोर फ्लैंक नहीं बनाना जैसी अनियमित पाई गई। सड़क के दोनों छोर में फ्लैंक नहीं रहने से सड़क निर्माण के बाद पीसीसी टूट रही है। बताते चले की प्रेमनगर वासियों के वर्षों मांग के बाद पीसीसी सड़क निर्माण टेंडर हुआ। टेंडर प्रवीण कुमार कुशवाहा नामक संवेदक को काम मिला। सड़क निर्माण जगह संवेदक के द्वारा एस्टीमेट बोर्ड नहीं लगाया गया है। वहीं इस मामले पर जिला परिषद कनीय अभियंता मशी अरशद से इस मामले पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सड़क व पुलिया निर्माण लगभग 6 लख रुपए का है। पीसीसी लगभग 578 फीट व पुलिया निर्माण है।और सड़क निर्माण संबंधित सभी दिशा निर्देश संवेदक को बता दी गई है।अगर सड़क निर्माण में अनियमित पाई जाएगी तो संवेदक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *