• Thu. Feb 26th, 2026

पीवी एरिया महाप्रबंधक ने गोपालीचक कोलियरी में किया पनसाला का उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 4, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी कार्यालय हिंदी भवन के समीप दीक्षा महिला मंडल के प्रगति महिला समिति द्वारा पनसाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती चेतना कुमार ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि यह पियाऊ भीषण गर्मी को देखते हुए कोयला मजदूरों और राहगीरों की सुविधा के लिए शुभारंभ किया गया है जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले अधिक से अधिक कोयला श्रमिक एवं राहगीरगन ठंडा जल उपयोग कर सकें। एवं गर्मी के मौसम तक इस पंसाला में हमेशा सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दो व्यक्ति तैनात रहेंगे जो लोगों को ठंडा जल पिलाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में स्वयं दीक्षा मंडल के सदस्यों द्वारा लोगों के बीच चना गुड तरबूज एवं ठंडा शरबत वितरण किए गए मौके पर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी, कोलियरी प्रबंधक एवं दीक्षा महिला मंडल के अध्यक्ष चेतना कुमार, मनोरमा वर्मा, ज्योति शर्मा, रजनी सिन्हा, मौसमी मुखर्जी, छाया सिंह, मीनू साहा, रेखा प्रसाद एवं कार्यालय के दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *