
पीएम मोदी ने अपने तीसरी टर्म के कार्यकाल के लिए 9 जून को शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं।इस भव्य कार्यकर्म के लिए पीएम मोदी ने कई देशों के नेता शामिल होंगे। इसके अलावे पीएम मोदी कई खास लोगों को निमत्रण भेजा है।

ऐसे खास लोगों में रांची के एस एस पी तिर्की भी हैं जिन्हें बुलाया गया है।वे अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं

मीडिया में पीएम द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एस एस पी तिर्की को आमंत्रण भेजे जाने के बाद वे चर्चा में हैं। हर कोई जानना चाहता है कि एस एसपी तिर्की कौन है।
दरअसल एस एस पी तिर्की रांची रेल डिवीजन में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं। तिर्की रांची-हावड़ा और रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस में लोको पायलट हैं। रांची-हावड़ा वंदेभारत का पहला संचालन करने वाले पहले आदिवासी लोको पायलटों की सूची में भी उनका नाम है। उनकी पत्नी मेरी तिर्की सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं।
एसएसपी तिर्की ने इस आमत्रण के बाद कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नही था कि इतने बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके जैसे साधारण रेलवे कर्मी को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार रहे हैं। पीएम के शपथ ग्रहण का निमंत्रण पाकर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है।
तिर्की वर्तमान में रांची से बनारस और रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रन के चालक हैं। वह राजधानी जैसी ट्रेनों में भी चालक रह चुके हैं। लोको पायलट की पत्नी ने कहा कि पति को मिले सम्मान से वह बहुत खुश हैं।
*लोको पायलट सुरखा यादव भी होंगी कार्यक्रम मे शामिल
एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगी। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन कर रहीं यादव उन दस लोको पायलट में शामिल हैं जिन्हें नौ जून को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
*9 जून को राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा शपथ ग्रहण कर्यक्रम*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। और उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। वे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नई सरकार का नेतृत्व करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह नौ जून को राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा। इससे पूर्व एनडीए संसदीय दल की बैठक में सभी ने एक स्वर में मोदी को समर्थन का ऐलान किया। घटक दल के नेताओं ने अपने संबोधन में मोदी के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और उनके प्रयासों का जिक्र किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
