• Tue. Apr 7th, 2026

पिहरा पश्चिम पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2023
crescent ad

 

गिरीडीह: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गावां प्रखण्ड क्षेत्र के पिहरा पश्चिमी पंचायत में अयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह बीडीओ महेन्द्र रविदास , बैंक शाखा प्रबंधक मिलन कुमार, बीस सूत्री सदस्य सोनू कुमार तथा स्थानीय मुखिया अमित कुमार के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा बारी बारी से सभी स्टॉल का निरक्षण किया गया। जिसके उपरांत बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने लाभुको को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से हर गरीब गुरबों तथा गांव देहात व पहाड़ो में रहने वाले लोग जो ब्लाक का चक्कर नहीं लगा पाते थे।

जिससे गरीबों का काम नहीं हो पाता था और गरीब लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रहते थे। जिसको देखते हुए हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया कि ब्लॉक व अंचल के सभी अधिकारियों को गांव में पहुंचाया जाए ताकि गरीब गुरबों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचे।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गावां बीडीओ महेन्द्र रविदास ने कहा कि कैंप में सभी विभागों का स्टॉल लगाकर मामलों का निष्पादन किया जा रहा है वहीं कई परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस कैंप का एक ही मकसद है कि वैसे लोग जो प्रखंड मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे थे उनके लिए हम लोग गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर उनके समस्याओं का निष्पादन कर रहे हैं साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे लोग कैंप में अवश्य आए और अपने-अपने समस्याओं को दर्ज कराए ताकि उन सभी को समस्याओं से निजात मिल सके।

कार्यक्रम में अबुआ आवास, छात्रों के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, वृद्ध विधवा पेंशन, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग अंचल के अलावे कई स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान अबुआ आवास को लेकर सैकड़ो आवेदन लाभुको द्वारा जमा किया गया। जबकि वृद्ध विधवा पेंशन के लिए भी आवेदन जमा किया गया है।छात्रों को साइकिल के लिए छात्रवृत्ति दी गई जबकि आवेदन जमा करने वालों की भीड़ देर शाम तक लगी रही। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *