• Fri. Mar 27th, 2026

पितृपक्ष मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने उठाए कदम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 27, 2023

 

*28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक पुनपुन घाट हाल्ट, अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर ट्रेंनों का होगा ठहराव*

*धनबाद :* पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने कदम उठाए हैं। रेलवे ने 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक पुनपुन घाट हाल्ट तथा अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर एक्सप्रेस ट्रेनों के दो-दो मिनट अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। पुनपुन घाट हाल्ट पर 08 जोड़ी जबकि अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 04 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा। उक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है।
*पुनपुन घाट पर रुकने वाली ट्रेन:*
गाड़ी सं. 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13347/13348 पटना-बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13329/13330 पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस।
*अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर:*
गाड़ी सं. 03383/03384 गया-डीडीयू-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाड़ी सं. 03691/03692 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाड़ी सं. 03381/03382 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गाड़ी सं. 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी पैसेंजर।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *