• Mon. Mar 16th, 2026

पिछले आठ नवंबर को केएमसीईएल के दीवार से सटे बागान धौड़ा में प्राप्त रवि शर्मा का शव और उसकी हत्या का रहस्य सुलझाने में पुलिस अब तक विफल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 14, 2022

 

निरसा(नरेश विश्वकर्मा) : अब तक एक सप्ताह होने जा रहा है कुमारधुबी थाना क्षेत्र पाए गए रवि शर्मा शव के बाद उसकी हत्या किसने की और क्यों कि इसका उद्द्भेदन पुलिस नही कर पायी है। हालांकि पुलिसिया कार्यवाही में पुलिस मामले की जाँच तेज़ कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही रवि शर्मा हत्याकांड का खुलासा पुलिस कर देगी।

मामले में पुलिस एक अन्य युवक से भी पूछताछ किया है। पुलिस हिरासत में मृत रवि शर्मा का छोटा भाई अमरनाथ शर्मा उर्फ छोटू से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि रवि शर्मा हत्याकांड के बाद से छोटा भाई मोनू शर्मा फरार है। शक के उस पर भी है जिसके कारण पुलिस मोनू शर्मा की खोजबीन तेज़ कर दी है।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही है।हत्या की ठोस सबूत जुटाने के लिए कुमारधुबी पुलिस हर एक बिंदुओं पर गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। इधर कुमारधुबी पुलिस मृत रवि शर्मा का मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त कर मामले का अनुसंधान में जुटी है। रवि का पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा पुलिस नही की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रवि शर्मा के शव को ठिकाने लगाने में अन्य युवक शामिल है। जिसको लेकर छोटू शर्मा द्वारा दिये एफआईआर में नाम के युवकों से पुलिस घटने से सबूत और जानकारी प्राप्त कर रही है।

ज्ञात हो कि आठ नवंबर की शाम बंद केएमसीईएल कारखाना के दीवार से सटे बागान धौड़ा में रवि शर्मा का शव झाड़ियों में पाया गया था। इससे पूर्व रवि शर्मा के भाई छोटू ने बंद केएमसीईएल कारखाना में चोरी मामले में रवि को कुमारधुबी पुलिस के हवाले किया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *