उन्होने पुछा पटना में स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे का पैसा कहां गया कांग्रेस ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभाओं की पृष्ठभूमि में शनिवार को राज्य से जुड़े कुछ विषयों को लेकर उनसे सवाल किए और कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि पटना में स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे परियोजनाओं का पैसा कहां गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार ने बिहार में मनरेगा मजदूरों की अनदेखी की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘पटना के स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे के फंड कहां गायब हो गए? क्या बिहटा हवाई अड्डा कभी बनेगा? भाजपा और जद(यू) की सरकार एक और पेपर लीक को रोकने में क्यों विफल रही? पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिया गया?’ उन्होंने कहा, ‘पटना को 2019 और 2020 में बड़े पैमाने पर जलभराव और बाढ़ का सामना करना पड़ा था। तब की आपदाओं से यह साबित हुआ था कि पानी निकासी की प्रणालियों में व्यापक रूप से निवेश करने की आवश्यकता है। लेकिन स्मार्ट सिटी परियोजना और नमामि गंगे परियोजना के तहत मिली धनराशि का अभी भी काफ़ी कम इस्तेमाल किया गया है।’ There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation स्वाति मालीवाल ने 13 मई की घटना को लेकर एजेसी को दी विस्तृत जानकारी मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला:अरविन्द केज़रीवाल