
*पाथरडीह पेट्रोल पंप में तेज आवाज के साथ भूमिगत पेट्रोल टंकी का खुला गेट ,मची फरा तफरी*

*झरिया :* पाथरडीह चासनाला स्थित भारत पेट्रोलियम के पाथरडीह पेट्रोल सप्लाय कंपनी के भूमिगत पेट्रोल टंकी में गैस हो जाने के कारण तेज आवाज के साथ ढक्कन खुल जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।पेट्रोल पंप में खड़े ग्राहक व स्थानीय लोगो मे अफरा तफरी मच गई।वही कर्मियो के द्वारा लोगो को हटाया जाने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पाथरडीह पुलिस घटना स्थल पहुँची।सुरक्षा के दृस्टि से लोगों को हटाया .समाचार लिखे जाने तक पेट्रोल की बिक्री बन्द कर दी गयी है।बताते चले कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियो ने सूझ बूझ से काम लेते हुए फायर स्टेनजर व बालू के मदद से उठते हुए गैस पर काबू पाया
वही जानकर सूत्रों का कहना है किजोरदार आवाज के साथ यह घटना हुई। बड़ा हादसा होते होते बचा है।
वही पंप मालिक अंकुर सचदेवा ने बताया की अधिक गैस के कारण टंकी का गेट खुल गया था। किसी तरह की क्षति किसी को नहीँ पहुँचा हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
