• Wed. Mar 18th, 2026

पाकुर: पत्नी की गले में पेचकश घोंप कर हत्यारोपी कबिरुल पुलिस हिरासत से फरार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 22, 2023

 

पाकुड़। पिछले दिन पत्नी की गले में पेचकश घोंप कर हत्या मामले में गिरफ्तार कबिरुल योजनाबद्ध तरीके से पुलिस को चकमा देकर थाना से भागने में सफल रहा।

कबिरुल ने अपनी नवविवाहिता पत्नी सुंदरी बीबी की गले में क्रूरता पूर्वक पेंचकस घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था। उसे मालपहाड़ी ओपी के हाजत में रखा था।उसके निगरानी में कई पुलिस कर्मी लगे थे।
हत्यारोपित कबिरुल की अभिरक्षा में सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) पप्पू कुमार चौधरी, सअनि आशीष कुमार राम, हवलदार रघु मुर्मू सहित सात पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। इसके बाद भी वह भागने में सफल रहा।

इसको लेकर पुलिस ने मालपहाड़ी ओपी में कबिरुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें कहा गया है कि हाजत में कबिरुल अचानक बैचेन होकर चिल्लाने लगा था।

कबिरुल ने सिर में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने उसे हथकड़ी लगाकर बाहर निकाला तथा पुलिसकर्मियों की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखा।

शौच जाने के बहाने हुआ रफूचक्‍कर

कुछ देर बीतने के बाद हत्यारोपी ने शौच जाने का नाटक किया। शौच जाने के क्रम में कबिरुल हथकड़ी के साथ भागने लगा।

सुरक्षाकर्मियों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन रात होने के कारण कबिरुल भागने में सफल हो गया।आसपास के इलाके में उसका खोजबीन भी की गई, लेकिन पता नहीं चला।

सअनि पप्पू कुमार चौधरी ने कबिरुल के विरुद्ध प्राथमिकी कराई। इसके पूर्व उनके विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी भी हो चुकी थी।

*हाजत में मौत के बाद से सतर्क है पुलिस*

आरोपित को हाजत में रखना भी खतरे से खाली नहीं है। हिरणपुर व नगर थाना के हाजत में आरोपित ने फांसी लगा ली थी। इस मामले में पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई भी हुई। इसके बाद थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

पुलिस अब आरोपितों को हाजत में रखने में काफी सावधानी बरत रही है। यही कारण है कि हत्यारोपित कबिरुल के चिल्लाने की आवाज सुनते ही पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत हाजत से बाहर निकाला। हाजत में रहने से शायद कबिरुल भाग नहीं पाता


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *