
*जामताड़ा :* पुलिस के शिकंजे में आए जामताड़ा के साइबर क्रिमिनल्स। जामताड़ा साइबर पुलिस ने एक दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच अपराधी ऐसे हैं जिनपर झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में डकैती, लूट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने साइबर थाने में आयोजित पीसी में बताया कि इन अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 69/23 के तहत भादवि की धारा 414, 419, 420 , 467, 468, 471, 120 बी, एवं 66 (B) (C) (D) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साईबर मंजरूल होदा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में करमाटांड थाने की पुलिस के साथ 20 जवान और आईआरबी के 10 महिला पुलिसकर्मी शामिल थी। टीम ने सिदरजोरी, शीतलपुर एवं सिकटांड गांव में छापेमारी कर 12 साईबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 27 मोबाईल, 45 सिमकार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 4 लैपटॉप, 3 मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।
इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
मो सलमान, अलाउद्दीन अंसारी, यबारक अंसारी, सचिन दास, सौरभ दास, दिलखुश दास, बिधान दास, मिथुन मंडल, सुशील मंडल, रोहित कुमार मंडल, प्रीतम मंडल, विक्रम कुमार मंडल
*ऐसे करते थे लोगों से ठगी*
कस्टमर केयर/
क्रेडिट/डेबिट कार्ड अपडेशन
फर्जी मोबाईल नंबर विभिन्न स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टभ्म व्यूवर, रस्ट डस्ट आदि
पांच पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले पकड़े गए अपराधियों में
इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
