
*पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्पित लायंस क्लब ऑफ़ गोविंदपुर ,चलाया पौधा वितरण एवं बृक्षरोपण कार्यक्रम*

आज लायंस क्लब ऑफ़ गोविंदपुर द्वारा उत्क्रमित,+2 हाई स्कूल, नगरकियारी,गोविंदपुर में बच्चों के बीच 100 पौधों का बितरण किया गया साथ ही बिद्यालय परिसर में भी कुछ बृक्षरोपण भी किया गया! क्लब द्वारा बच्चों को टॉफ़ी भी बांटा गया! क्लब के अध्यक्ष लायन रोशन अग्रवाल एवं सदस्य बिद्यालय परिसर की साफ सफाई एवं बच्चों के अनुसाशन को देखकर अभिभुत होकर बिद्यालय की प्रचार्या डॉ मीरा सिंह को धन्यवाद दिया!

प्रचार्या डॉ मीरा सिंह, अध्यक्ष लायन रोशन अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लायन राजेश जायसवाल एवं लायन पी डी जी आर पी सरिया ने बृक्षरोपण की महत्वता एवं आवश्यकता के बारे में बच्चों को बताया! क्लब के पर्यावरण चेयरपर्सन लायन डॉ समीम अहमद एवं वाईस चेयरपर्सन लायन डॉ अनिल कुमार किसी अपरिहार्य कारणवश मौज़ूद नहीं हो पाए, परन्तु उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा!
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिषद प्रतिनिधि एज़ाज़ अहमद,पत्रकार एवं समाज़सेवी श्री अशोक गिरी, लायन के डी एन आज़ाद, लायन बिजय बरनवाल, लायन संदीप विश्वकर्मा, लायन प्रशांत सिंह,एवं बिद्यालय के शिक्षक कृष्णमूर्ति झा, अभिषेक कुमार, अवधेश कुमार एवं माली गोपाल का अहम् योगदान रहा!
इस कार्यक्रम के पश्चात क्लब द्वारा एज़ाज़ अहमद एवं श्री अशोक गिरी के सहयोग से प्रार्थमिक बिद्यालय रोतरा, हाई स्कूल जमडीहा के प्रभारी प्रधानापयक, पंचायत के मुखिया गोविन्द महतो, पंचायत सचिव विजय कुमार, एस एम सी अध्यक्ष तमीम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी, उप मुखिया इस्लाम अंसारी एवं शिक्षकगन को पौधा बांटा गया!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
