• Tue. Mar 10th, 2026

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अनियंत्रित बाइक से गिर कर नौजवान की हुई मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 27, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही थाना क्षेत्र के डॉक्टर इबरार गली में बाइक से गिरकर 20 वर्षीय युवक मो शईद अनवर पिता मो तस्लीम की मौत हो गई। घटना के बाद शादी मोहल्ला सहित बरही में मातम सा छा गया। परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसा रविवार की सुबह तब हुआ, जब युवक शादी मोहल्ला से बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से साधनापुरी गया हुआ था। वह अपने घर लौट रहा था कि ब्रेकर से अनियंत्रित होकर वह बाइक से गिर गया। जिसके कारण गंभीर रूप से माथे पर चोट लगी। आनन फानन में उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार युवक हेलमेट नहीं लगाया था। जिसको लेकर उसके सिर में अधिक चोट होने की वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि युवक हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *