
धनबाद जिला के राजगंज थाना क्षेत्र के राजगंज बस्ती के रहने वाले अमित कुमार दास उम्र 27 पिता मणि लाल दास के साथ अपनी पत्नी जया कुमारी और बेटी को लाने के लिए केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोघर बस्ती दास टोला ससुराल गया था।

पति अमित कुमार दास ने घटना की जगह जानकारी देते हुए बताया कि मै अपने पत्नी से घर चलने की बात कर ही रहा था तभी मेरा बड़ा ससुर के बेटा राजन दास,पिता दिनेश दास और दो तीन लड़कों के साथ मेरा ससुर रूपलाल दास आनन्द दास अचानक हम बाप बेटे के साथ मारपीट करने लगा, मै और अपने पिता को जान बचाने के लिए 100 नंबर पर घटना की सूचना दी, घटना का सूचना मिलते ही मौके पर केंदुआडीह थाना पुलिस दल बाल के साथ पहुंची और हम बाप बेटे को केंदुआडीह थाना ले जाया गया, केंदुआडीह थाना प्रभारी हम बाप बेटो न्याय दिलाने जगह मेरे साथ अमाननीय सलूक किया । और मुझे बेरहमी से पीटा गया,और बॉन्ड लिखवा कर मुझे और मेरे पिता को छोड़ दिया गया, जिसके बाद मेरा तबीयत बिगड़ा गया,मेरे परिजनों ने मुझे धनबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मै धनबाद एसएसपी से यह मांगा करता हूं की मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें । इस संदर्भ में केंदूआड़ीह थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि थाना में मारपीट नहीं हुई हैं । इसके अलावा लड़की पक्ष से बात करना की कोशिश की गई तो लड़की वाले बात करने से इनकार किया ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
