• Sun. Feb 15th, 2026

पति की लम्बी आयु व परिवार में सुख समृद्धि के लिए दुमका मे सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 6, 2024

 

आज वट सावित्री व्रत है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। सूबे की उपराजधानी दुमका के लगभग सभी हिस्सों में सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को उपवास में रहकर वट वृक्ष की पूजा की| धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।

गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा करने से पति की लंबी आयु और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का वास होता है।

इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वट सावित्री व्रत से पति की तरक्की के योग भी बनते हैं और रुके हुए कार्यों को गति मिलती हैं।

ज्येष्ठ माह में आने वाला ये व्रत बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इस माह गर्मी चरम पर होती है। ऐसे में कुछ महिलाएं निर्जला उपवास करती है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार वट सावित्री व्रत आज 6 जून 2024 को रखा गया है। गुरुवार को अहले सुबह से सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे जमा होकर विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति के दिर्घायु होने की कामना की| मौके पर विभिन्न मंदिरों में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी। रांची जिला के विभिन्न धर्मस्थानों एवं विभिन्न स्थानों पर स्थित वट वृक्ष पर सुहागिनों की भीड़ जुटी|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *