• Thu. Apr 2nd, 2026

पटना- नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटने वाले शिक्षक नालंदा से गिरफ्तार हुए।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 7, 2022
crescent ad

*पटना- नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटने वाले शिक्षक नालंदा से गिरफ्तार हुए।*

*पांच साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई करते हुए वीडियो हुआ था वायरल*,

पटना। राजधानी पटना में बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शिक्षक नाबालिग बच्चे की बहुत हीं बेरहमी से पिटाई करते दिख रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने इसपर स्वत: संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित किया और आरोपी शिक्षक को नालंदा जिले के तेल्हाड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी शिक्षक का नाम अमरकांत कुमार है, जो जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि 2 जुलाई 2022 को पटना पुलिस को एक वीडियो मिला था।वीडियो में शिक्षक अपने ही संस्थान में पढ़ने वाले 1 नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहा था।

पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की, तो मामला धनरूआ थाना क्षेत्र में स्थित जय पब्लिक स्कूल सह कोचिंग संस्थान का निकला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *