• Thu. Feb 26th, 2026

पटना जंक्शन के बाद अब नगर निगम की साइट पर अपलोड हुई पोर्न मूवी, 9 घंटे से विभाग में मची है खलबली

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 24, 2023

 

बिहार की राजधानी पटना रेलवे स्टेशन पर एडल्ट फिल्म के प्रसारण के साथ ही वहां पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया था. 3 मिनट तक दर्जनों टेलीविजन स्क्रीन पर एडल्ट फिल्म चलती रही थी. अब हैकरों ने नगर निगम के ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट को शनिवार की सुबह से निशाना बनाया हुआ है.

 

बता दें आज यानी शनिवार सुबह से हैकर ने नगर निगम के फेसबुक एकाउंट को हैक कर लिया है और एकाउंट पर लगातार ओटीटी प्लेटफार्म के एडल्ट वीडियो क्लिप शेयर कर रहा है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स नगर निगम के फेसबुक एकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर ट्रोल कर रहे है. वही इस बात की सूचना मिलने के बाद कार्यालय में हड़कम्प मच गया. जिसके बाद आनन फानन में साइबर सेल में FIR दर्ज कराया गया.

 

यह वाकया उत्तर प्रदेश में वाराणसी का है, यहां वाराणसी नगर निगम के ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट पर सुबह से हैकर पोर्न वीडियो अपलोड कर रहे है. अब सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लिखते हैं कि वाराणसी नगर निगम में आपका स्वागत है, इस वीडियो के जरिए से तो वहीं फेसबुक यूजर्स साजिद खान लिखते हैं कि नाम चेंज कर दो भाई नगर निगम में ये सब नही होता है, नगर की सच्चाई दिखाई अपने आप फॉलोअर हो जाएंगे, फॉलोअर और लाइक कमेंट के लिए ये सब करना पड़ रहा है. ऐसे ही तमाम यूजर्स नगर निगम और हैकर्स को ट्रोल करने में जुटे हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *