
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-:सरस्वती पूजा को लेकर एक तरफ पुलिस प्रशासन संग झाझा विद्युत विभाग के एसडीओ ने पूजा कमेटी को कई तरह के दिशा निर्देश जारी किया है। विद्युत विभाग ने पूजा कमेटी के लिये सेफ्टी को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश को जारी किया।झाझा विद्युत विभाग के एसडीओ विनोद नागर ने सरस्वती पूजा कमेटी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जहाँ भी पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित किया जाये उस जगह पर यह ध्यान अवश्य रखे कि पंडाल के ऊपर से बिजली की तार न रहे।अगर बिजली की तार जिस जगह से गुजरी है उस जगह पर कमेटी पंडाल को तीन फीट की दूरी पर ही बनाये। इसके अलावे किसी ट्रांसफार्मर के नजदीक पंडाल न बनाये । एसडीओ ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन में भी यह ध्यान पूजा कमेटी अवश्य दे कि विसर्जन के वक्त ऊंचा वाहन गुजारते वक्त बिजली की तार को भी ध्यान में रखे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
