• Mon. Mar 9th, 2026

पंचेत: राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिकारी पहुंचे सीबी एरिया 12

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 9, 2022

 

नरेश विश्वकर्मा :संवादाता
पंचेत

पंचेत: दिन बुधवार को बीसीसीएल एरिया 12 दहीबाड़ी परियोजना पहुंचा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)विभाग के अधिकारियों का काफिला| इस काफिले में दर्जन से भी अधिक वाहन थे | जिसके बाद जिला प्रशासन से लेकर सीबी एरिया के अधिकारियों में हड़कंप मच गया |

एनजीटी के टीम ने सबसे पहले दहीबाड़ी परियोजना के सी पैच का निरीक्षण किया| जहां टीम ने सी पैच में लाखों रुपया खर्च कर तारबंदी की दुर्दशा देखकर एवं सीसी कैमरा लगाए स्थान को उद्देश्य हिन बताते हुए प्रबंधन को फटकार लगाएं |

जिसके बाद एनजीटी टीम डूमरीजोड़ के जंगलों का निरीक्षण किया| फिर लायकडीह खदान एवं न्यू लायकडीह ओपन कास्ट का निरीक्षण किया| जहां टीम ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए बाकी खदान को भी ढकने का आदेश दिया
| वही एनजीटी के टीम उस वक्त आग बबूला हो गया जब दहीबाड़ी कोल वाशरी से साइटिंग के लिए निकला हुआ डंपर में त्रिपाल ढका हुआ नहीं था|

आपको बताते चलें कुछ महीना पूर्व सी पैच एवं डूमरीजोड़ के जंगलों में अवैध खनन के दौरान हादसा हुआ था| उस वक्त भी एनजीटी के टीम ने निरीक्षण किया था| वही तब से लेकर अब तक प्रबंधन द्वारा व्यवस्था को कितना दुरुस्त किया गया एनजीटी ने यही निरीक्षण किया|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *