

भाजपा नेता सह समाजसेवी नीरज गुप्ता के नेतृत्व में मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को गांधी मैदान स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में भोग लगाकर खिचड़ी का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और बजरंग बली मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक मनीष जायसवाल ने खुद खिचड़ी प्रसाद का वितरण लोगों के बीच किया ।

मौके पर विशेषरूप से सदर सीओ राजेश कुमार, नीरज गुप्ता के अलावे सुमित कुमार, मिंटू कुमार, मुकेश कसेरा, संजय राणा, कार्तिके कुमार, दीपक गुप्ता, दुलारो गुप्ता, संदीप यादव, रविंद्र कुमार, हैप्पी कुमार, देव प्रजापति, सूरज कुमार, गुरु कुमार, संतोष मुंडा, सुनील कुमार, प्रदीप मेहता, अनिल मेहता, छोटी मेहता, प्रकाश मेहता, सोहन मेहता, अभिराज, सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद हुए और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
