• Wed. Feb 18th, 2026

नीतीश के एनडीए में लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पहला बिहार दौरा,२ मार्च को बेगूसराय और औरंगाबाद में रैली ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 24, 2024

 

 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 2 मार्च को पीएम मोदी की बेगूसराय और औरंगाबाद में जनसभा होगी।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बिहार को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं। औरंगाबाद में प्रस्तावित जनसभा के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आगामी दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार में रैलियां होने वाली हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च को बिहार दौरे पर रहेंगे। उनकी दो लोकसभा क्षेत्रों (बेगूसराय और औरंगाबाद) में रैली की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस दिन बिहार में 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज वाली योजना की शुरुआत की जा सकती है। बीजेपी के नेता पीएम की रैली को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।

 

वहीं, 5 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वे पटना के पालीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इसी महीने बिहार दौरा होगा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *