• Fri. Oct 2nd, 2026

निरसा :लखीमाता NH-19 पर फ्लाई ऐश लदा MPL का बंकर ब्रेकडाउन, करीब 4 घंटे जाम से राहगीर परेशान

admin's avatar

Byadmin

Oct 2, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा थाना क्षेत्र के लखीमाता स्थित NH-19 पर MPL का फ्लाई ऐश लदा एक बंकर अचानक ब्रेकडाउन हो जाने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम का असर मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस लेन पर भी देखने को मिला। करीब चार घंटे तक वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पेट्रोलिंग पुलिस की तत्परता से सुरक्षित तरीके से जाम से बाहर निकाला गया।

 

निरसा थाना क्षेत्र के लखीमाता स्थित NH-19 की हैं, जहां MPL का फ्लाई ऐश लदा एक बंकर ब्रेकडाउन होने के बाद सड़क पर खड़ा हो गया।

बंकर के बीच सड़क पर खराब होने के कारण देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस लेन में भी वाहनों की लंबी लाइन लगने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सुरक्षित तरीके से जाम से बाहर निकलने में सहयोग किया।

पुलिस की सक्रियता के बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य हुई और वाहनों का परिचालन शुरू हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि MPL के बंकरों से जुड़ी ऐसी घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं। वहीं, बंकरों में ओवरलोडिंग और सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन और ओवरलोडिंग के कारण सड़क की स्थिति खराब होती जा रही है, जिसका सीधा असर आम राहगीरों और वाहन चालकों पर पड़ रहा है।

अब सवाल यह है कि आखिर इन भारी वाहनों की ओवरलोडिंग पर कब लगाम लगेगी और जर्जर सड़क की स्थिति कब सुधरेगी, ताकि आए दिन लगने वाले जाम और दुर्घटना की आशंका से लोगों को राहत मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *