• Fri. Apr 3rd, 2026

निरसा में पेड़ गिड़ने के कारण घायल हुए तेलीपड़ा निवासी विद्युत दे उर्फ़ लुधा का निधन, निरसा में शोक की लहर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 8, 2023
crescent ad

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :निरसा के तेलीपड़ा निवासी विद्युत दे उर्फ़ लुधा पर कई दिन पहले एक पेड़ का डाली गिर गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।उसके सर पर गंभीर चोट लगी थी।जिसको रिम्स में भर्ती कराया गया था। आज उसका निधन हो गया।

बताया जाता है कि वह सब्जी खरीदने निरसा हटिया गया था!सब्जी लेने के दौरान चंद्रा घर के पास एक शीशम के पेड़ का डाली टूटकर विद्युत दे उर्फ़ लुधा पर गिर गया। वह बुरी तरह घायल हो गया था! उसके सर पर गहरा जख्म था, उसे धनबाद से बेहतर इलाज के लिए राँची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टर उसका इलाज कर उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया !लेकिन छह से सात दिन के बाद आज उसका निधन हो गया! वहां से उसका शव आने के बाद दाह संस्कार आज निरसा के समशान घाट में कर दिया गया।

मृतक सामाजिक व्यक्ति था हर किसी के सुख दुःख में हाथ बटाने का काम करता था !

!उसके मृत्यु की खबर सुनकर निरसा के में शोक की लहर फैल गयी।सभी ने उसके प्रति संवेदना व्यक्त किया। उसके दो पुत्र है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *