• Fri. Mar 6th, 2026

निरसा में जोरदार आवाज के साथ तकरीबन 150 फीट धंसी जमीन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 16, 2022

*निरसा में जोरदार आवाज के साथ तकरीबन 150 फीट धंसी जमीन*

निरसा (नरेश विश्वकर्मा) :* धनबाद जिले के निरसा में जोरदार आवाज के साथ तकरीबन 150 फीट जमीन धंस गई है. भू-धसान वाली जगह के आसपास दरारें उभर आई हैं.इससे आसपास रहनेवाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है. बता दें कि धनबाद जिले में कई जगहों से भूधसान, गोफ और गैस रिसाव की खबरें लगातार आ रही हैं.

यह मामला निरसा विधानसभा के नयाडंगा थापर नगर की मुख्य सड़क पर हुआ है. श्यामपुर के बंद पड़े कार्यालय और थापर नगर रेलवे स्टेशन जाने वाली एमपीएल रेललाइन की पोल संख्या 12 और 13 से लगभग 20 फीट की दूरी पर जोरदार आवाज के साथ लगभग 150 फीट की जमीन धंस गई है.
गैस रिसाव का एक मामला झरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है.

यहां के राजग्राउंड स्थित फल मंडी के पास के सावर्जनिक शौचालय के पास मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जमीन से जहरीली गैस का रिसाव देखा. इसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र मे आग की तरह फैल गई.


नयाडंगा थापर नगर के ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से लोग प्रतिदिन स्टेशन की ओर जाते हैं. अब स्टेशन पहुंचना भी काफी कठिन हो जाएगा. पहले भी यहां भू-धसान हुई थी. ईसीएल और एमपीएल के अधिकारियों ने फ्लाई ऐश की भराई कराकर खानापूर्ति कर दी. जिन जगहों पर जमीनें धंस रही हैं, उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले सा अवैध माइनिंग हुई थी. जिसके कारण बारिश के समय मिट्टी गिली होकर धंस रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *