• Thu. Mar 19th, 2026

निरसा में कोलकाता के एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के विरुद्ध मानवाधिकार संघठन ने निकला केंडल मार्च

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 19, 2024

 

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :कलकत्ता के सरकारी अस्पताल के सेमिनार हाल में जूनियर डाक्टर महिला के साथ बलात्कार और हत्या को लेकर पुरे देश में प्रदर्शन जारी है!

 

आज उसी को लेकर निरसा में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार निरसा मंडल संघ की ओर से निरसा बैंक आफ इण्डिया से एक केंडल मार्च रैली निकाला गया यह रैली निरसा चौक से हटिया मोड़ होते हुए निरसा प्रखंड के प्रांगण में समापन हुआ!

 

इस सम्बन्ध में मानवाधिकार संघ की और से कहा गया कि जिस तरह से डाक्टर के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गयी यह जघन्य अपराध है !ऐसे लोगों को सरे आम फांसी की सजा होनी चाहिये!

 

इस अवसर पर बक्तओं ने कहा की बहुत हीं दुर्भाग्य की बात है इस जघन्य अपराध को दबाने की कोशिश की गयी, अस्पताल प्रशासन की भूमिका और, साक्ष्य को मिटाने वालों पर भी कठोर कार्रबाई होना चाहिए. चाहें वाह कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *