• Tue. Mar 10th, 2026

निरसा थाना क्षेत्र के निरसा फटका शिव मंदिर के बगल में बिरद्द पैमाने में अवैध खनन से खुदिया पुल धसने की संकट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

 

नरेश विश्वकर्मा :संवाददाता

निरसा थाना क्षेत्र के निरसा फटका शिव मंदिर के बगल में बिरद्द पैमाने में अवैध खदान से कोयला निकाला जा रहा है!इस अवैध उतखन्न में खुदिया फूल कभी भी धस सकता है!

अगर प्रशासन इस अवैध उतखन्न को नहीं रोका तो निरसा तो एक बड़ा हादसा का शिकार होगा! अगर यह पुल धसा तो केलियासोल बलियापुर से बोकारो जाने वाले मार्ग बंद हो जायेगा!इसके पहले भी फटका शिव मंदिर के बगल में कई बार भू धसान हो चूका है!

इस अवैध उतखन्न के कारण कई बार कालियासोल जाने वाले मार्ग बंद हुआ था! इसके कुछ दिन पहले थापारनगर स्टेशन के रेल पटरी अवैध उतखन्न के चलते धसा था!थापारनगर स्टेसन धसने के क्रम में डी आर एम के द्वारा अवैध उतखन्न करने वाले पर मामला दर्ज हो चूका है!
सूत्र :बताते है की इस अवैध उतखन्न से कोयला बिसु पांडे द्वारा निकाला जाता है!इस अवैध कोयला साईकिल के माध्यम से स्थानीय किसी गुल फैक्ट्रीरिया में दिया जाता है!

इस बिशू पांडे पर पूर्व इंस्पेक्टर शह थाना प्रभारी परमेश्वर द्वारा इस पर सी सी एक्ट का मामला दर्ज किया था!अभी कुछ दिन पहले निरसा के वर्तमान प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने उसी खदान से एक कोयला लदा मिनी हाइवा को पकड़ा था!और विशु पांडे पर कोयला का मामला दर्ज किया था! अगर इस अवैध उतखन्न को नहीं रोका तो कभी भी बड़े हादसा हो सकता है!
और इस पुल से केलियासोल तथा बलियापुर की और कई लोग गुजरते है! हादसे में आने जाने वाले लोग हादसा का शिकार हो सकता है!इसलिये प्रशासन को समय रहते ऐसे कोयला चलाने वाले कोयला चोर को नहीं रोक सका तो आने वाले दिनों में घटना घटने से कोई नहीं रोक सकता है!बिशू पांडे साथ साथ और भी कई लोग इस अवैध खदान चलाने में लिप्त है! और जानकारी के अनुसार उसी जंगल के अंदर कई खदान एम महतो, आर महतो, तथा शायमपुर के बी पांडे इत्यादि लोग अवैध उतखन्न द्वारा बराबर कोयला निकाला जाता है!यह जंगल का फायदा लेकर अवैध उतखन्न किया जाता है!इस जगह को जीरो सीम के नाम से जाना जाता है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *