
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसां : को निरसा विधानसभा क्षेत्र के देवियाना पंचायत के बाउड़ी टोला मैं विगत माह भूधसान होने के कारण दर्जनों घर दिलीप बाउड़ी सहित कई लोगों का घर में दरार पड़ गया था।

दिलीप बाउरी ने बताया कि हम लोग परिवार लेकर बराबर चिंता में रहते हैं कि क्या होगा परिवार का..?
कब घर क्षतिग्रस्त हो जाएगा जिसका चिंता हमेशा सताते रहता है पूरे प्रशासनिक महकामा आकर ग्रामीणों के बीच में बोला था कि कल से ही भराई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा लेकिन आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी भराई का कार्य में रफ्तार नहीं हो रहा है।
भराई कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है जिसके चलते हम लोग को चिंता बना रहता है कि कब फिर भू धसान होगा ।
क्योंकि बरसात आ रहा है अगर समय से भराई का कार्य पूरा नहीं हुआ तो बरसात में और ग्रुप बनते चला जाएगा जिसका जायजा लेने के लिए झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी भु धसान प्रभावित लोगों से मिलकर इसकी जानकारी ली और कोलियरी अभिकर्ता सीबीएच ग्रुप एवं महाप्रबंधक मुग्मा क्षेत्र ईसीएल को पत्र लिखकर प्रबंधन से मांग किया कि भराई कार्य में तेजी लाया जाए एवं भू धसा से प्रभावित लोगों को घरों की मरम्मती एवं मुआवजा अभिलंब दिया जाए, अन्यथा ग्रामीण के हित में झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले आंदोलन चलाया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
