• Sun. Apr 5th, 2026

निरसा: आज निरसा कोयला खदान शिक्षक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी व जेबीसीसीआई सदस्य से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 6, 2022
crescent ad

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा: आज रविवार को निरसा कोयला खदान शिक्षक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी व जेबीसीसीआई सदस्य से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल में बंगाल एवं मुगमा एरिया के शिक्षक शामिल हुए .

मुगमा एरिया के सचिव एस के पांडे ने पूर्व विधायक को बताया कि ईसीएल प्रबंधन शिक्षकों पर मनमानी कर रहा है जब से यह प्रबंधन आए हैं तब से शिक्षकों पर नए नए बहाने लगा कर परेशान कर रहे हैं हम शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं अपना संपूर्ण जीवन ईसीएल में कार्यरत हैं मजदूर के बच्चे को शिक्षित करने में लगा दिए हैं इसके बावजूद हम लोगों को उचित मानदेय भी देना प्रबंधक द्वारा अच्छा नहीं लग रहा है .

प्रबंधक की अपनी हठधर्मिता के कारण 6 महीने से शिक्षकों का पेमेंट नहीं हुआ है और प्रबंधन कई प्रकार की पाबंदियां शिक्षकों पर लगा रहा है विद्यालय के जांच के नाम पर मानदेय में देरी कर रहा है श्री चटर्जी से मिलकर शिक्षकों ने फैसला किया कि साकतोडिया हेड ऑफिस के मुख्य द्वार पर पर एक दिवसीय धरना का दिया जाएगा और प्रबंधन को मजबूर किया जाएगा कि वह शिक्षकों पर अत्याचार करना बंद करें .

यदि इस पर भी प्रबंधन नहीं मानती है तो शिक्षक साकतोडीया से लेकर कोलकाता सीआईएल तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे मौके पर एसके पांडे ईसीएल जोन सचिव सुशीला यादव सपना सेनगुप्ता संतोष बरनवाल महासचिव एसके पांडे धनु जननायक सुदामा सिंह परमेश्वर टूडू देवाशीष बनर्जी श्री चंद्र सिंह एवं अन्य शिक्षक शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *