• Thu. Apr 2nd, 2026

नारगंजो स्थित कालीमंदिर में शुक्रवार से 24 घंटे का रामधुनी सह अष्टयाम प्रारंभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2024

 

जमुई झाझा-: नारगंजो स्थित कालीमंदिर में शुक्रवार से 24 घंटे का रामधुनी सह अष्टयाम प्रारंभ किया गया। इसको लेकर मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलने के बाद स्थानीय नदी में जल भरने के बाद आसपास के क्षेत्रो में भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय श्री कृष्ण के जयकारे भी लगाए। मंदिर परिसर में कलश शोभायात्रा पहुंचने के बाद पंडितों के द्वारा 24 घंटे का रामधुनी सह अष्टयाम प्रारंभ किया गया। जीतू पंडित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुनी सह अष्टयाम करवाया जाता है ताकि क्षेत्र में सुख समृद्धि के साथ साथ लोगों के बीच धार्मिक भावना भी बढ़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि 24 घंटे का रामधुनी सह अष्टयाम प्रारंभ होने से क्षेत्र में ईश्वर और माता रानी की कृपा बनी रहती है। अष्टयाम प्रारंभ होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *