• Mon. Sep 22nd, 2025

नवादा: नेहरू युवा केंद्र के द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक*

ByAdmin Office

Aug 7, 2022

 

संवाद सूत्र , मेसकौर (नवादा):- रविवार को नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड स्वयंसेवक अंशु प्रिया के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बिजुबिघा,अकरी,मेढकुरी, धनगावां सहित कई गांव में जागरूकता अभियान चलाया। प्रखंड स्वयंसेवक अंशु प्रिया ने बताया कि यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी सुश्री ईशा गुप्ता के निर्देश पर चलाया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि देश के 75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य केंद्र सरकार के द्वारा रखा गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र को भी हिस्सेदारी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए हम सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।ताकि लोग अपने देश की तिरंगे के प्रति जागरूक रहें। एवं इस अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा देखने को मिले।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगठन के द्वारा युवाओं को प्रेरित करते हुए दर्जनों क्लब भी बनाया गया। जिसके माध्यम से लोग खेल से जुड़ सकते हैं। एवं इस संगठन के द्वारा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी युवाओं को मिलते रहता है। मौके पर विकास कुमार, अनुज कुमार, विवेक कुमार, पंकज कुमार, नितिन कुमार ,संतोष कुमार एवं सनी कुमार मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *