
हजारीबाग : प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नगवां स्थित हरीजन टोला में लोकसभा के मद्देनजर नारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बेबी देवी ने कहा कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ जब भाजपा के सांसद वृजभूषन सिंह का मामला आया तब भाजपा के सांसद वृजभूषण सिंह ने कोर्ट से बेल लेकर हंस रहे थे और केन्द्र की भाजपा सरकार उनके साथ खड़ी थी । मुख्य रूप से उपस्थित जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी निसार खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर की शर्मनाक घटना पर सर्वोच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया तब मात्र छत्तीस सेकेंड के लिए प्रधानमंत्री ने अपना मुंह खोला । भारतीय इतिहास में सत्ता के अंहकार में कौरवों ने भी द्रौपदी का अपमान किया था और उसका परिणाम आज सब जानते है कि कौरव वंश का विनाश हो गया । सम्मेलन में जन समस्यां समाधान हेतू अबुवा आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जल योजना, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड सैकड़ो आवेदन प्राप्त किये गए ।

महासम्मेलन में संगिता देवी, रेशमी देवी, रोबती देवी, किरण कुमारी, रेखा देवी, सुनिता देवी, कविता देवी, मुनिया देवी, क्रांति देवी, तारो देवी, रीता देवी, पूजा कुमारी, मनिषा देवी, अनिता देवी, सरिता देवी, धनेश्वरी देवी, सुदामा देवी, शांति मोसेमात, मुनिया मोसेमात, पूजा देवी, कौशल्या देवी, गुड़िया देवी, शोभा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, राजवंती देवी, पार्वती देवी, तेतरी देवी, धनवा देवी, आरती देवी के अतिरिक्त सैकड़ो महिला उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
