• Sun. Mar 8th, 2026

नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने के लिए जारी किया फ़रमान*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 26, 2022

*नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने के लिए जारी किया फ़रमान*

*धनबाद :* नगर निगम कल से फुटपाथ दुकानदारो पर डोजर चलाने की तैयारी में है. धनबाद के पुराना बाजार स्थित सड़क के किनारे लगने वाले ठेला खोमचा एवं नालियों के ऊपर लगे गुमटी को 24 घंटे के अंदर हटाने के लिए नगर निगम की टीम ने फरमान जारी कर दिया है.
यदि 24 घंटे में दुकानदारो ने अपनी दुकाने नही हटाए तो कल अभियान के तहत सभी दुकानों का सामान निगम ले जाएगी.

वहीं निगम के अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पुराना बाजार में हमेशा अतिक्रमण की स्थिति बनी रहती है. प्रायः शिकायत मिलती रहती है कि अतिक्रमण की वजह से लोगो को सड़कों पर चलने में असुविधा होती है.
बता दें कि पूर्व में भी नगर निगम ने इन फुटपाथ दुकानदारो हिदायत दी गई थी, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा जिस वजह से अंततः आज सभी अतिक्रमण कर रहे दुकानदारो को 24 घंटो कि मोहलत दी गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *