
*धनबाद :* धनबाद नगम निगम में मेयर का सीट महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यह अधिसूचना जारी होते हीं चुनाव में दावेदारी करने वाले कई दिग्गजों का दिल टूट गया है।

वजह मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है। मेयर पद के लिए दावेदारी कर रहे निर्वतमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम, पूर्व पार्षद अंकेश राज, पूर्व बियाबान अध्यक्ष विजय कुमार झा, रघुकुल के एकलव्य सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेतन गोयनका समेत कई लोग नहीं लड़ सकेंगे

खबर ने मानों वर्षो के मेहनत व सपनों को एक पल में ही धराशाई कर दिया है। धनबाद निगम में मेयर बनने का ख्वाब कई दिनों से इन नेताओं ने देख रखा था। गुरुवार को झारखंड सरकार के द्वारा जारी नोटिस में यह बात सामने आई।
*पूर्व दिग्गज नेताओं को लगा जोर का झटका*
धनबाद नगर निगम में मेयर की कुर्सी शुरू से ही हॉट सीट रही है। काफी दिनों से सभी को इस चुनाव का इंतेजार था। ऐसे में इस पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। एक सीट के लिए धनबाद के कई दिग्गज नेता मैदान में अपनी जोर आजमाइश भी कर रहे थे। इनमें सबसे अधिक पूर्व बियाडा अध्यक्ष बिजय कुमार झा ने अपनी फील्डिंग भी जैसे परी कर ली थी।
*अब बिखरने से बचेगा सिंंह मेंशन*
सिंंह मेंशन में फिर से दो फाड़ होने की खबरे तेजी से वायरल हो रही थी। सिंंह मेंशन की ओर से मेयर पद के लिए दो लोगों की दावेदारी सामने आ रही थी। सूर्यदेव सिंंह के अनुज सिद्धार्थ गौतम व धनबाद की पूर्व मेयर इंदू सिंह। अब सीट अनारक्षित एनएफ। महिला हो जाने से सिद्धार्थ गौतम की दावेदारी स्वत: ही समाप्त हो गई। अब जो खबरें सामने आ रही है उसके अनुसार सिद्धार्थ गौतम की जगह उनकी पत्नी मिनी गौतम भी मैदान में उतर सकती हैं। कौन चुनावी भंवर में उतरेगा इसका फैसला सिंंह मेंशन को ही करना है।
*चुनाव में ये महिलाएं आजमा सकती है जोर*
सिंंह मेंशन की ओर से पूर्व मेयर इंदू देवी या सिद्धार्थ गौतम की जगह उनकी पत्नी मिनी गौतम भी मैदान में उतर सकती हैं। ऐसे में सिंह मेंशन को आपसी सुलह करने के बाद ही निर्णय लेना होगा। बाघमारा विधायक की पत्नी सावित्री देवी, डाॅक्टर शिवानी झा, रागिनी सिंह, किरण गोयनका इत्यादि प्रत्याशी खड़ी हो सकती हैं। जिसमें त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार लग रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व के चुनाव में सिंह मेंशन की इंदु सिंह और कतरास की प्रमुख महिला चिकित्सक डॉ. शिवानी झा में आमना – सामना हुआ था जिसमें इंदु सिंह ने बाजी मारी थी और शिवानी झा दूसरे स्थान पर रहीं थीं। परंतु इस बार के चुनाव में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी के चुनावी जंग में कूदने की संभावना से मुकाबला काफी रोचक व त्रिकोणीय हो जाएगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
