
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर शव कब्जे में लिया।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पांता गांव का रहने वाला चारों पूर्ति था।यह इलाका अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आता है बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात नक्सलियों ने चारों पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह मिली।जिसके बाद गोइलकेरा पुलिस ने शव लाने की व्यवस्था की है।बताया जा रहा है कि चारो पूर्ति भाकपा माओवादी नक्सलियों के लिए लेवी वसूली करने का काम करता था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह फिर से नक्सलियों के लिए लेवी वसूली करता था।अनुमान लगाया जा रहा है कि लेवी की वसूली में लेनदेन के कारण नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।बहरहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।वहीं एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने पांता गांव के रहने वाले चारों पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है।यह नक्सलियों के लिए लेवी वसूली करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
