• Mon. Mar 2nd, 2026

नई दिल्ली – तिहाड़ जेल में मसाज कराते दिल्‍ली के मंत्री का वीडियो हुआ वायरल,सिसोदिया बोले-कोर्ट ने जारी नहीं करने के दिए थे आदेश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 20, 2022

 

*नई दिल्ली* – तिहाड़ जेल में दिल्‍ली सरकार के मंत्री सत्‍येंद्र जैन का मसाज कराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद राजनीति घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने इसे लेकर सरकार सहित दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पर हमला किया है। दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोर्ट ने इस वीडियो को जारी नहीं करने के दिए थे आदेश।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेल में गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी सर्जरी हुई थी। डॉक्टर ने उनको नियमित फिजि‍योथेरपी की सलाह दी थी। कोर्ट ने ED को इस वीडियो को जारी नहीं करने के आदेश भी दिए थे।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्‍ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा अरविंद केजरीवाल आप कहां छिप गए हैं?
कट्टर ईमानदार कहा था ना आपने ? वे कट्टर ईमानदार मसाज करा रहे हैं। यह (सत्येंद्र जैन) 5 महीने से जेल में है, लेकिन अभी तक इन्हें मंत्रीपद से नहीं हटाया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *