• Fri. Feb 27th, 2026

धनसार में कोयला चोरों के दो गुटों में मारपीट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 16, 2023

 

*धनबाद :* धनसार थाना क्षेत्र के हल्दीपट्टी श्रीराम नगर में कोयला चोरों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. घटना बुधवार 14 जून देर रात की है. दोनों पक्षों में विवाद 407 वाहन पर चोरी का कोयला लोड करने को लेकर शुरू हुआ.
एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने की भी चर्चा है. हालांकि, धनसार पुलिस ने ऐसी घटना से इंकार किया है.
ज्ञात हो कि धनसार क्षेत्र में कोयली की अंधाधुंध चोरी हो रही है. तस्कर यहां कोयला एकत्र कर 407 वाहन से हार्ड कोक भट्ठों व फैक्ट्रियों में भेज देते हैं. बुधवार की रात वाहन पर अपना-अपना कोयला लोड करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें संदीप व सन्नी के बीच मारपीट हो गई. धनसार थानाप्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर वह घटनास्थल पर गए थे. लेकिन पुछताछ में ऐसी किसी घटना का पता नहीं चला. लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *