
लैंगिक समानता से परिपूर्ण समाज निर्माण के लिए आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की है जरूरत : राजेन्द्र प्रसाद

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार धनवार पंचायत सचिवालय भवन में महिला व बाल सभा की अलग अलग विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम धनवार कोरियाड़ीह, लठिया, आरागढ़ा, गमहरिया, सिंहपुरकला, एवा, सिंहपुरखुर्द के ग्रामीण महिला, विद्यालय छात्र छात्राएं एवं वॉर्ड सदस्य उपस्थित हुए। वहीं बता दें कि वार्षिक कार्य योजना का निर्माण को लेकर वित्तीय 2024-25 के लिए सबकी योजना सबका विकास अभियान के लिए एलएसडीजी अंतर्गत कुल 9 टीम में से अधिकतम एक टीम को संकल्प के रूप में महिला हितैषी पंचायत का चयन किया गया था। बैठक की अध्यक्षता मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने किया। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि महिला हितैषी गांव बनाने की परिकल्पना को जमीन में उतारने को लेकर आज की बैठक हो रही है। समाज से लैंगिक भेदभाव को जड़ से मिटाने के लिए ग्राम स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सबों को संकल्प लेने की जरूरत है कि लैंगिक समानता से परिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मौके पर धनवार पंचायत मुखिया राजेंद्र प्रसाद, महिला समाज सेविका ममता देवी, पंचायत समिति सदस्या संतोषी कुमारी, वार्ड सदस्य बालेश्वर कुमार, मोहम्मद मंसूर अंसारी, मोहम्मद हसमत अंसारी, बसंती देवी, आंगनबाड़ी सेविका किरण कुमारी, गीता देवी, मरियम खातून, बेबी देवी, रंजना कुमारी, कंचन देवी, कौशल्या देवी, संगीता देवी, सकून देवी, जिरवा देवी, सरोज देवी, ललिता देवी, सरोज देवी, बिलकिस, प्रवीण, संगीता देवी, संतोषी देवी, राखी देवी, रेखा देवी, रंजना कुमारी, रेणु देवी, नजमा प्रवीण, बिमला देवी, संगीता देवी, शांति कुमारी, रिहाना खातून, पिंकी कुमारी सहित भारी संख्या में महिला उपस्थित थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
