• Thu. Mar 5th, 2026

धनबाद : १२ अगस्त को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में होने जा रहा है भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 5, 2022

*धनबाद : १२ अगस्त को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में होने जा रहा है भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।*

*8 अगस्त को स्क्रीनिंग होगी उसके बाद टीमों का चयन होगा।*

आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत १२ अगस्त को न्यू टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, इसे लेकर उपायुक्त संदीप सिंह ने निर्देश ज़ारी किया है. जिला योजना पदाधिकारी और हर घठर तिरंगा अभियान के जिला नोडल पदाधिकारी महेश भगत ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के स्मरणोत्सव की पहल के अंतर्गत १२ अगस्त को न्यू टाउन हॉल में संध्या ६ बजे से ८ बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 8 अगस्त को दोपहर 3 बजे से न्यू टाउन हॉल में कलाकार और विभिन्न दलों का परफॉर्मेंस के बाद चयन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में धनबाद जिले के सांस्कृतिक संस्थान, कलाकार, शिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थान, आर्केस्ट्रा बैंड को मौका दिया जाएगा. कार्यक्रम में देशभक्ति से संबंधित गान, सामूहिक नृत्य, नाट्य, पारंपरिक गान, नृत्य का प्रदर्शन किया जाना है. चयनित टीमें 12 अगस्त को न्यू टाउन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *