• Sat. Apr 11th, 2026

धनबाद हादसे की जांच के लिए रेलवे ने गठित की कमेटी तो पुलिस ने रेलवे विकास निगम और साइट इंचार्ज पर दर्ज की FIR

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 30, 2023
crescent ad

 

*धनबाद :* धनबाद-गोमो रेल मार्ग पर निचितपुर में रेलवे फाटक के पास पोल लगाने के दौरान उसके ओवरहेड तार से सट जाने से सुपरवाइजर समेत छह की मौत मामले में रेलवे ने चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

वहीं रामकनाली ओपी की पुलिस ने इस मामले में रेलवे और ठेकेदार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
ओपी के सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार की शिकायत पर रेल विकास निगम लिमिटेड-आरवीएनएल और ठेके पर काम करा रही कंपनी के साइट इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच के सिलसिले में घटना में मारे गए लोगों के शवों का पोस्टमार्टम भी शुरू हो गया है।

*दिल्ली की इंजीनियरिंग कंपनी से RVNL करा रही काम*

पोल लगाने का काम रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के जिम्मे है। आरवीएनएल एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जो परियोजना कार्यान्वयन और परिवहन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रेल मंत्रालय की निर्माण शाखा के रूप में काम करता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *