• Sat. Mar 7th, 2026

धनबाद स्टेशन से हटाए गए दुकांनदारों की समस्या को लेकर जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल मिला डीआरएम से

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 13, 2023

धनबाद स्टेशन के बाहर से हटाये गये दुकानदारों की समस्या को लेकर आज जनता दल यूनाइटेड (युवा) का एक प्रतिनिधि मंडल युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा के नेतृत्व में धनबाद डिविजन के डी. आर. एम कमल किशोर सिन्हा जी से मिला!

इस प्रतिनिधि मंडल में युवा जदयू झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा के साथ प्रदेश सचिव सुजीत वर्मा शामिल थे! वार्ता के दरम्यान सुजीत वर्मा ने डी.आर. एम को याद दिलाते हुए कहा कि मैं पहले भी आपसे दो बार मिला हूँ और इनकी सारी समस्याओं से अवगत कराया हूं

अशोक सिन्हा ने दुकानदार भाईयों की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि आज इनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है, बिना कहीं उचित व्यवस्था किये हुए इन्हें उजाड़ दिया गया! सैकड़ों लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है, मानवता के आधार पर भी इन्हें जबतक रेलवे का कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है इन्हें अपनी रोजी रोटी चलाने की अनुमति दी जाय!

तत्काल इन्हें ठेला, गाड़ी पर भी अपने रोजगार करने दिया जाय! दुकानदार भाईयों की समस्या सिर्फ़ यहीं समाप्त नहीं हो रही है अगर ये ज़मीन पर भी बैठकर रोजगार करते हैं तो रेलवे पुलिस द्वारा इन्हें परेशान किया जाता है और इनसे अवैध वसूली की भी कई शिकायतें मिली है!

प्रतिनिधि मंडल नें रेलवे प्रशासन से माँग कि की मानवता के आधार पर इनकी संस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लिया जाय और तत्काल इन्हें ज़मीन पर या ठेला गाड़ी पर अपनी आजीविका चलाने की अनुमति दी जाए!
इन सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद डी आर एम महोदय नें साकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि हम इन बातों पर गौर करेंगें और ऊपर तक भी इनकी बातों को पहुंचाएंगे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *