• Tue. Mar 17th, 2026

धनबाद से चार शहरों के लिए रेल ट्रांसपोर्ट सेवा शीघ्र : सीनियर डीसीएम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2022

 

*नाम होगा रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विसेस, फिलहाल यह सेवा सिर्फ़ कोलकता, पटना, रांची और भुवनेश्वर के लिये होगी शुरू*

*धनबाद :* रेल ट्रांसपोर्ट सेवा मामले पर बुधवार 7 दिसंबर को डीआरएम कार्यालय में सीनियर डीसीएम अमरेंद्र कुमार ने डाक विभाग के अधिकारी व चेंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
सीनियर डीसीएम ने बताया कि डाक विभाग और रेलवे मिलकर रेल ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू करेगा. नाम होगा रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विसेस. अभी यह सेवा सिर्फ़ कोलकता, पटना, रांची और भुवनेश्वर के लिये शुरू होगी. आवश्यकता के अनुसार आगे विस्तार भी किया जाएगा.
इस सेवा के शुरू होने पर व्यापारी सहित आम लोग कम कीमत पर सामान मंगाने व भेजने का काम कर सकेंगे. घर या किसी भी प्रतिष्ठान से माल कलेक्ट कर उसे गंतव्य तक पहुंचाने का काम रेलवे और डाक विभाग मिलकर करेगा. चेंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों ने इस सेवा का स्वागत किया. साथ ही रेलवे के एसीएम पंकज नयन, मुख्य डाकघर के हेड पोस्टमास्टर से बैंक मोड क्षेत्र में एक पूर्ण डाकघर की मांग की. इस मांग को डाक विभाग ने स्वीकार कर लिया और जल्द ही सेवा शुरू करने की बात कही.
बैठक में बैंक मोड़ चेंबर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, जिला चेम्बर के महासचिव अजय नारायण लाल, बैंक मोड चैंबर सचिव प्रमोद गोयल, मोटर डीलर एसोसिएशन के सचिव प्रेम प्रकाश गंगे मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *