• Fri. Mar 6th, 2026

धनबाद – सिंदरी मोटर साइकिल पर सवार होकर अपराधियों ने महिला के गले से चैन छिनकर हुए रफूचक्कर*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2022

*धनबाद – सिंदरी मोटर साइकिल पर सवार होकर अपराधियों ने महिला के गले से चैन छिनकर हुए रफूचक्कर*

*धनबाद* सिंदरी के गौशाला ओपी क्षेत्र के नुतूनडीह बस्ती के में जन वितरण दुकान के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सिंदरी बीआईटी परिसर स्थित सुपर फास्फेट कॉलोनी , आवास संख्या 59 की रहने वाली 52 वर्षीय महिला तनुजा देवी के गले से चैन छिनकर हुए रफूचक्कर . इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी गौशाला पुलिस को दी. सूचना पर गौशाला पुलिस जांच में जुट गई है.

भुक्तभोगी महिला ने बताया कि वह राशन उठाने नुतूनडीह स्थित भोला सिंह के जन वितरण दुकान जा रही थी तभी एक काले रंग के बाइक पर सवार 2 लोग आए और पीछे बैठा युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का चैन छीन लिया और दोनों झरिया की ओर फरार हो गए।

चैन छीनने वाला ऑरेंज कलर का पगड़ी बांधे हुए था जबकि सामने वाला मास्क लगाए हुए था. चैन की वजन एक भरी से ऊपर थी.

गौशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *