• Sat. Apr 11th, 2026

धनबाद शहर में किसी भी रोड को किसी भी नाम में तब्दील करें, हमारी मर्जी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2023
crescent ad

 

धनबाद।धनबाद शहर में किसी भी रोड को किसी भी नाम में तब्दील करें हमारी मर्जी ये कहना है निगम कर्मियों का। ज्ञातव्य हो की धनबाद नगर निगम की वार्ड संख्या32 अंतर्गत 70 वर्ष पुराना हरि गोपाल मजूमदार नामक प्राचीन रोड का नाम नगर निगम कर्मियों के द्वारा गूगल के आधार पर इन दिनों एम् एल राठौर रोड नाम में तब्दील का बोर्ड लगा दी गईं है।जिससे आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धनबाद में हरी गोपाल मजूमदार नामक प्राचीन रोड वर्षों से प्रचलित जिससे लाखो लोग भली भांति आवगत है।जिसे निगम कर्मियों ने वर्तमान में बदलकर एम् एल राठौर रोड किसी व्यक्ति के घर का नाम का बोर्ड लगा रखा है जो नगर निगम कर्मियों को नेत्रहीन साबित कर रही है।अब लोगों को यह जानना बाकि है कि आखिर यह एम् एल राठौर रोड का तब्दील बोर्ड निगम कर्मियों ने किसके आदेश से जानेमाने चर्चित स्थान पर लगाया है।इस मामले को लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं फ़ैल रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *